Saturday, 6 August 2022

संभल कर रहना

तुमने क्या खाया
क्या पकाया
क्या पहना
कहाँ गई
दिन कैसे कटा
बोर नहीं होती
उसके बाद
बात आ जाती है
पति पर 
बच्चों पर
फिर धीरे-धीरे वह आगे बढा
तुम्हारी दुखती रग पर हाथ रखा
तुम समझ पाती उससे पहले ही सब उगलवा लिया
सहानुभूति का मरहम लगाया
तुम्हारा दिमाग खराब 
मैंने ऐसा क्यों किया
तब बच कर रहना
जगह-जगह पर ऐसे लोग
काट भी लेते हैं 
पता भी चलने नहीं देते  ।

Friday, 5 August 2022

दर्द कैसे बयां करें

कैसे दर्द बयां करू अपना
किससे और कैसे करू
क्या कहूँ क्या न कहूँ 
दर्द की अदा ही निराली
उसे लफ्जों में कैसे बांधू 
यह तो छलिया है
आज किसी रूप में तो कल किसी रूप में 
हर कोई इसे नहीं समझ सकता
मन में दर्द समाया
तब भी मुख पर मुस्कान 
ऑखों में  झिलमिलाती बूंदे 
छिपते - छिपाते 
कभी बह ही पडती है
बांध तोड़ डालती है
इन ऑसूओ को कौन समझेगा
यह ऐसे ही नहीं निकलती
जब टीस होती है
तब मन जार जार रोता है 
कुछ दर्द भूल जाते हैं 
वक्त के साथ साथ
कुछ ताउम्र नासूर  बन कर रहते है
जरा सा छेड़ा क्या
भूत , वर्तमान  , भविष्य 
सब दिखाई देता है 
दर्द को कैसे और किससे बयां करें। 

Thursday, 4 August 2022

तर्क और सत्य

तर्क करना भी एक कला है
अपनी बात को इस अंदाज में रखना
सामने वाला निरूत्तर हो जाएं 
सही बात को भी गलत सिद्ध कर देना 
सामने वाले को बातों में हरा देना
आज टेलीविजन चैनलों पर यही हो रहा है
प्रवक्ता भी माहिर रिपोर्टर भी माहिर 

और राजनीति ही नहीं 
हर जगह यही लागू
अगर झूठ को भी तर्क द्वारा सिद्ध करो 
लेकिन वाकई क्या 
तर्क से सच में कोई झुक जाता है??
सच्चाई  , ईमानदारी  , नम्रता 
यह हमेशा  हावी रहेंगे
सच में किसी ने कहा है
सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं 

हर घर तिरंगा

तिरंगा तेरा 
तिरंगा मेरा
यह तो कोई बात नहीं 
तिरंगा तो सबका
सबकी आन और शान
यह तो हमारा गौरव
हर भारतवासी के दिल में बसता है
केसरिया , हरा और सफेद
शांति का संदेश देता अशोक चक्र 
बलिदानों की धरती
सुजलाम सुफलाम भूमि 
सबका प्रतीक है यह 
तिरंगे  की यात्रा इतनी आसान नहीं रही है
वह केवल कागज और कपडे का टुकड़ा नहीं है
हमारा अभिमान है
हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है
वह लहरा रहा है जब तक लहर - लहर
हर भारतवासी निहार रहा भर - भर
हर घर फहराए 
गली - गली , डगर - डगर 
कोई जगह न छूटे
हर हाथ करे सलाम 
गर्व से सब कहें 
  झंडा ऊंचा रहें हमारा
 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा