Tuesday, 4 August 2026

जीवन एक जंग है

यह पूरा का पूरा समंदर हमारा नहीं है 
यह हम भी जानते हैं तुम भी जानते हो 
रहना भी इसी में है 
सीप - मोती - हीरे - जवाहरात भी इसी में खोजना है 
हर बार हाथ में बहुमूल्य ही लगे ऐसा भी नहीं है 
कंकर - पत्थर भी रेत के कण भी हाथ लग सकते हैं 
उतरना भी इसी में है 
डूबना - उतरना भी इसी में 
किनारा भी ढूंढना और पहुंचना भी 
कहने जितना आसान नहीं 
हजारों तरह के जीव इसमें 
न जाने कब कोई हमला कर दें 
जानलेवा हो जाए 
राह में रूकावट बन जाए 
भंवर भी इसी में 
कब अपने में लपेट ले 
सब बाधा को पार कर किनारे आना है 
अच्छा तैराक बनना है 
तभी तो इस विशाल समुंदर में जीवन नैया किनारे लगेगी 
कमजोर हो डूबना नहीं है 
डूबाने को लोग तैयार बैठे हैं 
पहचानना है 
कहाँ गहरा है 
कहाँ उतरना है 
कहाँ आगे बढ़ना है 
उतरना जरूर है घबराना नहीं है 
बिना उतरे कुछ हासिल नहीं होगा 
हर बार सफलता मिले ऐसा भी संभव नहीं 
हार - जीत तो खेल है 
जीवन एक जंग है 

No comments:

Post a Comment