ठंडी ठंडी बतिया
ठंडी ठंडी रतिया
ठंडी में गर्म मूंगफलियां
ठंडी में गर्म रजाईयां
ठंडी में ठंडी आइस्क्रिमियां
अब हो गईल सपनवां
अब न उ ठंडी हय
न उ बतिया है
अब सब बदल गयल
अब हीटर हय
अब तो जब चाहे गर्मी
जब चाहे ठंडी
मौसम का कौनो नहीं ठिकान
जब सब बदल गयल
तब इ बिचारों अब का करिहै
अब ठिठुरत कहीं पडल बा
अपने दिनन को याद करत बा
कहत बा
भैया जमाना बदल गयल बा
Hindi Kavita, Kavita, Poem, Poems in Hindi, Hindi Articles, Latest News, News Articles in Hindi, poems,hindi poems,hindi likhavat,hindi kavita,hindi hasya kavita,hindi sher,chunav,politics,political vyangya,hindi blogs,hindi kavita blog
Sunday, 22 December 2019
ठंडी
अपनी रस्सी तैयार रखिए
संमुदर में तो उतरना ही है
अपनी नाव लेकर
अब डर के किनारे ही रहे
बीच मझधार में चले जाय
यह तो हमको तय करना है
हर नाव को डूबा ही देगा समुंदर
यह कैसे संभव है
हाँ कुछ हिचकोले खाती है
कुछ पलट कर फिर सीधी हो जाती है
हर बार ऐसा नहीं होता
तब संतान को भी संसार के समुंदर में छोड़ देना है
हर संकट का सामना करने देना है
हर चुनौती को स्वीकार करने देना है
हर थपेडों को सहना सिखाना है
आंधी तूफान का सामना करना सिखाना है
गोते लगाने देना है
कब तक डरते रहेंगे
कब तक रक्षा करते रहेगे
कब तक सब छिपाकर रखेंगे
स्वयं ही डूबने उतरने दे
जीवन का भिन्न-भिन्न एहसास लेने दे
इतने बडे संसार सागर में उतरने दे
वह भलीभाँति सब जानेगा
सीखेगा
अनुभव करेंगा
आप बस किनारे पर खडे रहिए
देखते रहिये
अगर डूब रहा है
तब अपनी रस्सी तैयार रखिए
संतान को संसार के समुंदर में छोड़ना है
हर हाल में रहना
हर परिस्थिति का सामना
यह तो उसे सीखना ही है
कब तक अपनी छत्र-छाया में रखेंगे
लहरों में तो उतरना ही है
Saturday, 21 December 2019
वह औरत जो है
हाॅ मुझे मन मारने का शौक है
मैं औरत जो हूँ
न मन हो तब भी खाना बनाना है
घर को संभालना है
कहीं बाहर जाने का मन हो
कैसे जाए
घर पर कौन रहेगा
पिक्चर देखने का मन हो
तब अकेले कैसे जाऊं
कोई क्या कहेगा
होटल में खाना हो
तब भी वही समस्या
वह औरत जो अकेले घर संभाल लेती है
यहाँ वह मन मार लेती है
देर रात तक आना हो
नहीं यह कैसे हो सकता
सब कहेंगे
घर छोड़ अकेली घूम रही है
सबकी परवाह उसको
पर उसकी परवाह किसे नहीं
रात का बचा हुआ भोजन उसके हिस्से
वह सबके लिए गर्म बनाएंगी
स्वयं बासी खाएंगी
सबको परोसेगी
अपने बाद में खाएंगी
वह अन्नपूर्णा जो है
स्वादिष्ट भोजन और परिवार का पेट भरना जिम्मेदारी
घर संभालना भी
वह गृहलक्ष्मी जो है
न जाने कितनी उपाधियो से नवाजी जाती है
पर उसे याद है
वह औरत है
घर की धुरी है
पत्नी है
जननी है
इसी के इर्द-गिर्द उसका जीवन
उसका महत्व कोई समझे या न समझें
पर वह बखूबी समझती है
अपनी इच्छाओं की कुर्बानी देती है
उसके बिना सब तितर बितर
तब सबको सहेजना उसकी जिम्मेदारी
वह औरत जो है
उसी से परिवार
उसी से समाज
उसी से संसार
स्वाद भोजन का
स्वाद भोजन का
लेने का मजा भी
सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक
ताना बाना बुना जाता है
आज क्या बनाना है
एक दिन पहले से ही
सुबह उठते ही ताम झाम शुरू
मुंह का चलना शुरू
पेट का काम शुरू
इन पर कभी विराम नहीं
जो इनको बनाता है
वह है घर की गृहिणी
सारा इंतजाम उसका
कभी उसे भी तो विश्राम दे
कभी पेट को भी तो आराम दे
हर रोज की वही दिनचर्या से आजाद करें
हफ्ते में एक दिन उसके भी मन का ख्याल रखें
हर रोज वह बनाती है
उसके हाथ का स्वाद
कभी दूसरों के हाथों के स्वाद का मजा लेने दे
वह रोज भोजन परोसती है
कभी उसे भी तो कोई भोजन परोसे
घर में न सही
बाहर ही सही
मंहगे होटल में न सही
सस्ते में ही सही
तब देखें
उसकी मुस्कान
और अगले दिन भोजन का स्वाद भी दोगुना