Sunday, 9 May 2021

जहाँ देखो वहाँ कतार

जहाँ  देखो  वहाँ  कतार
कतार में  खडा होना
यह आज की जिंदगी  की हकीकत
राशन की  कतार
बैंक  में  कतार
बस स्टैंड  पर कतार
टिकट खिड़की  पर  कतार
ऐसे न जाने  रोजमर्रा  की जिंदगी  में  कतार  से सामना
कतार  जीवन का अभिन्न  अंग
लंबी- लंबी  लाइनें 
जहाँ  देखो वहाँ
जिंदगी  में  सहुलियत  चाहिए
तब तो  कतार है ही
हर बात के लिए  कतार
जिंदा रहने के लिए  तो बात  समझ में  आती है
मरने पर भी कतार
यह आज की सच्चाई
लंबी  - लंबी  कतारें  श्मसान  में
टोकन मिल रहा है
इंतजार  करने के लिए  कहा जा रहा है
क्या  विडंबना  है
जीवित  रहते कतार
मरणोपरांत  कतार
कतार से छुटकारा  कब ??

No comments:

Post a Comment