Tuesday 30 December 2014

उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश कब बनेगा ?

कहा जाता है की दिल्ली की सत्ता उत्तरप्रदेश से होकर गुजरती है।
यूपी ने सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देश को दिए है।
बड़े - बड़े राजनीतिज्ञ यूपी की ही देन है,
नेहरू - शास्त्री से लेकर वाजपेयी तक।

लेकिन देखा जाये तो यूपी सबसे ज्यादा उपेक्षित प्रदेश बन कर रह गया।
कोई इंडस्ट्री नहीं लगाना चाहता।  अपराध प्रदेश बन गया है।

मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने बनारस की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित किया है।  शायद भाजपा को एहसास है की अगर देश पर राज करना है तो यूपी को जितना पड़ेगा नहीं तो कांग्रेस पार्टी जैसी हालत होने में देर नहीं लगेगी।  एक राष्ट्रिय पार्टी होने के कारण भाजपा का कर्तव्य है की उपेक्षित प्रदेश को महत्व दिया जाये।

माँ गंगा ने अगर मोदी जी को बुलाकर अपना आशिर्वाद दिया है तो मोदी जी को भी उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कसार नहीं छोड़ना चाहिए।


No comments:

Post a Comment