Thursday, 19 November 2015

Happy women Entrepreneurship day

एक समय था किऔरतों के लिए कुछ विशेष क्षेत्रों में ही काम कर सकती है ऐसा माना जाता था
जैसे शिक्षा ,नर्सिग , डॉक्टर या बैंकिग
बिजनेस की बात तो सोच भी नहीं सकते थे
पर समय बदला है
आज इसमें भी महिलाएँ उतर आई हैं और सफलता पूर्वक चला भी रही है
कई क्षेत्रों में तो वे पुरूषों से भी एक कदम आगे निकल गई हैं
बहुत सारी नारियों ने अपने सपनों को साकार किया है
नारी में ईश्वर ने ऐसे गुण दिए है कि वे घर -गृहस्थी संभाल सकती है तो बिजनेस क्यों नहीं
घर में औरत से अच्छा मैनेंजमेन्ट कौन कर सकता है
वह तो कुदरती लिडर होती है
आज होटल इंडस्ट्री हो या फैशन या फिल्म या फर्नीचर या बैंकिग सेक्टर
धडल्ले से व्यवसाय चला रही है फिर वह चंदा कोचर हो या पिंकी दलाल
साबित कर दिया है और कह रही है हमें मौका तो दो
अपने सपनों की उडान भरने की
पंख फैलाने की ,हम बहुत कुछ कर सकते हैं
हमें गर्भ में मत मारो ,काम करने दो
हम सारी दुनियॉ को मुठ्ठी मे करने की क्षमता रखती है
आज इंदिरा गॉधी का जन्मदिन भी है उन्होंने दिखा दिया था कि औरत को मौका मिलता है तो वह सबको पीछे छोड जाती है

इंदिरा गॉधी- एक बेमिसाल शख्शियत

 नेहरू जी की बेटी इंदिरा  ,भारत की प्रधानमंत्री
कमला और जवाहर की यह बेटी सारे भारत की बेटियों की मिसाल बनी
एक समय था कि लोग कहते थे कि बेटी क्या नहीं कर सकती नेहरू जी की भी तो एक ही बेटी है
कभी गूंगी गुडिया कही जानेवाली जवाहर की यह लाडली जब बोलने लगी तो बडे -बडे हैरान रह गए
राजनीति तो विरासत में मिली हुई थी
बचपन में ही वानर सेना का निर्माण कर स्वतंत्रता की लडाई में अपना योगदान दिखा दिया था
भारत की दुर्गा मानी जाती थी
जो ठान लिया वह करके दिखाया
विश्व के नक्शे को बदल दिया और एक नया बॉगला देश बना दिया
सारी दुनियॉ उनका लोहा मानती थी
मरने के पहले भी अपने आखिरी भाषण में उन्होंने कहा था कि
मेरे रक्त की हर बूंद देश के काम आएगी
अपने ही अंगरक्षकों द्वारा हत्या हो जाना , इससे बडा देश का दुर्भाग्य क्या हो सकता था
राजनीति तो चलती रहेगी पर हर नेता का अपना योगदान होता है
इंदिरा गॉधी का भारतीय राजनीति में एक विशिष्ट स्थान है
उनके विरोधी भी उनके कायल थे
इंदिरा को भूलना और भूलाना संभव नहीं

१००वां जन्मदिन है पार आज भी लोग उसी शिद्दत से याद करते हैं  - तुम जीओ हजारो साल .

Friday, 13 November 2015

ब्रिटेन में मोदी -क्या कोहिनूर वापस मिलेगा

वेंबली स्टेडियम में मोदी जी के स्वागत में जश्न हो रहा है
लंदन का दरबार सज चुका है  स्वागत की जोरदार तैयारी हो रही है
२००साल तक भारत पर राज्य करने वाले देश की महारानी द्वारा स्वागत करना इससे बडी बात क्या हो सकती है
मोदी जहॉ - जहॉ भाषण देते हैं लोग उनके मुरीद हो जाते हैं
शशि थरूर ने प्रश्न उठाया था आशा है मोदी जी उसे आगे बढाएगे
रानी के मुकुट में जडा कोहिनूर हमारा है क्या  उसे वापस लाने की दिशा में प्रयास किया जाएगा
दोनों देशों की सरकार मिलकर भारत के विकास के लिए क्या किया जाएगा
यह देखना है
़ब्रिटेन में साठ हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं
सब अपने प्रधानमंत्री को सुनने को उतावले है
ऐसा और इतना प्रेम अपने देश के प्रधानमंत्री से
अपनी मिट्टी से जुडे रहने का प्रमाण है

भाई दूज - बहन भाई के अटूट बंधन का त्योहार

भाई दूज है  बहन -भाई के प्रेम का त्योहार
हर बहन इस दिन की प्रतीक्षा करती है
दीपावली के समय आने वाला यह त्योहार नारी के महत्तव को उजागर करता है
किसी न किसी रूप में नारी की शक्ति को दर्शाता है
चाहे वह मॉ लक्षमी की पूजा हो धन धान्य के लिए
मॉ काली की पूजा शक्ति के लिए
मॉ सरस्वती की पूजा शिक्षा के लिए
मॉ ,बहन ,पत्नी और बेटी के रूप को नकारा ही नहीं जा सकता
इनसे ही घर की रौनक रहती है
आज बेटियों को गर्भ में मारा जाना कितना शर्मनाक है
हमेशा सलामती की दुआ करने वाली बहनों का भाई के जीवन में कितना महत्तव है
जीवन में सब कुछ मिल जाता है पर सहोदर भाई-बहन नही
कहा जाता है कि नीम कितनी भी कडवी हो
तो छॉव ही देती है और भाई कितना भी बैरी क्यों न हो अपनी बहन का बुरा नही चाहेगा
आज लोग दूसरे लोगों में अपनी खुशी ढूढते हैं पर यह तो रक्त का संबंध है जो ऊपर से ही बना हुआ है
बनाये हुए संबंध टूट सकते हैं पर यह नहीं
इसलिए हर भाई- बहन का कर्तव्य है कि एक -दूसरे का सम्मान करें और इस संबंध को दिल से निभाए