Tuesday 4 July 2023

परदे के पीछे के किरदार

कुछ किरदार जो करते तो बहुत कुछ हैं 
रहते हमेशा परदे के पीछे हैं 
कम आंका जाता उनको
उनके काम की कोई कदर नहीं 
यह भी पता है सबको
गाहे - बगाहे हर मौके को संभालते बखूबी है
वे रौनक तो नहीं होते काज - परोज की
पर रौनक तो उनसे ही होती है
हंसना- खिलखिलाना , 
बोलना - बतियाना 
सब उनकी बदौलत 
उन्होंने जो जिम्मा उठाया है सब संभालने को
सब आते हैं 
खाते - पीते हैं 
मिलते - जुलते हैं 
चल देते हैं 
उसके बाद समेटना उन्हीं को है
व्यवस्थित करना उन्हीं को है
लेकिन यह बात कोई समझता नहीं
ये लोग और कोई नहीं 
हमारा घर संभालने वाले 
जिनकी वजह से हम अपने काम पर जाते हैं 
जिनकी वजह से हम अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं 
जिनकी वजह से आसपास साफ - सफाई रहती है
जो हमें अपने गंतव्य पर पहुंचाता है
जिनकी वजह से हमारी जिंदगी आसान बन जाती है
वे भी तो हमारे जीवन का हिस्सा हैं 
उनका महत्व किसी से कम नहीं है। 
 

No comments:

Post a Comment