Tuesday 2 December 2014

समय बड़ा बलवान।

समय की कदर करना जिसने सिख लिया उसने जीवन का सार पा लिया,
समय का साथ पा कर जर्रा भी सितारा बन जाता है,
काल का पहिया जब घूमता है तो उससे कोई बच नहीं सकता,
जनक की बेटी, अवध की रानी सीता को भी वन - वन भटकना पड़ा था।

यही समय है जो सुबह सूर्य को उदयांचल पर पहुचता है,
वही शाम को अस्ताचल का मार्ग दिखा देता है,
इसीलिए व्यक्ति को हमेशा सतर्क रहना चाहिए,
कभी भी अभिमान नहीं करना चाहिए।

समय कब जमीन से आसमान तक पहुचाएगा,
और कब आसमान से जमीन पर पटक देगा, कहा नहीं जा सकता।
इसीलिए समय की कदर करिये।


No comments:

Post a Comment