अकेले में रो लो
ईश्वर के आगे प्रार्थना कर लो
मत बताओ मन की पीड़ा
मन हल्का नहीं होता
आप हल्के हो जाएंगे
परिस्थित बदल भी जाएंगी
लोग याद दिलाएंगे
आप शायद भूल गए होंगे
वे नहीं भूलते
ये दुनिया है साहब
यहाँ दुआ देने वाले कम
द्वेष रखने वाले बहुतायत
रहिमन मन की व्यथा
मन ही राखे कोय
सुन इठलैहे लोग
बांट न लैहे कोय
बस ईश्वर साथ रहें
उसकी कृपा बनी रहें
No comments:
Post a Comment