Friday, 21 August 2026

हे मेरे भोलेनाथ

हे मेरे भोलेनाथ 
मैं क्या तुझको अर्पित करू 
हाथ में जल हो मन पवित्र हो 
बस अपनी भक्ति का आशीर्वाद देना 
अपनी चिंता तुझे सौंप तेरे ही चिंतन में रमू 
जीवन धन्य हो जाएगा

मैं क्या तुझसे मांगू 
सब कुछ तो है तुझे ज्ञात 
नहीं तुझसे कुछ अंजान 
आज तक बहुत कुछ दिया आपने 
अपनी कृपा बनाए रखना 
हे कृपानिधान 

मैं अंकिचन 
हाथ जोड़कर प्रार्थना है 
मेरे परिवार पर रखना 
अपनी कृपा अपरंपार 

No comments:

Post a Comment