Friday, 14 March 2025

आओ खेलो होली

आओ खेले होली 
रंगबिरंगी होली 
मस्ती भरी होली 
प्रेम भरी होली 
सब साथ मिलकर खेले 
हर दुश्मनी भूलाकर खेले 
हर भेदभाव मिटाकर खेले 
ईर्ष्या- द्वेष का दहन कर
हर रंग में सराबोर होकर 
नाच - गाकर और झूम कर खेले 
पकवान का आनंद लेकर खेले 
न रहे किसी से दूरी 
हिल - मिलकर खेले 
अपने क्या बेगाने क्या भूलाकर खेले 
कुछ उनको रंग लगाए 
कुछ उनसे लगवाए 
ऐसा रंग जो फीका न पड़े 
अगली होली तक याद रहे  
इंतजार रहे 
यह होली भी लाजवाब है 
वह होली भी लाजवाब होगी 
इसी आशा और विश्वास के साथ खेले 
आओ खेले होली 

No comments:

Post a Comment