Sunday, 14 December 2025

समय की धारा

क्या सही क्या गलत
अब भला पीछे मुड़कर क्यों देखना 
जो लगा उचित वह किया 
जितनी समझ उतना समझा 
परखा कितना 
धोखा कितना 
इस्तेमाल कितना 
गलती कितनी 
निर्णय कहाँ सही कहाँ गलत 
लेखा - जोखा से क्या होगा 
उससे सबक तो सीखा 
वहीं तो नहीं दोहराया जाएंगा 
कल कोई दूसरा मसला 
उससे सब अंजान 
पछता कर हासिल क्या 
ऐसा होता तो 
वैसा होता तो 
जिंदगी अनिश्चित 
यहाँ मौसम का मिजाज कब बदले 
कोई नहीं जानता 
अचानक क्या हो जाए 
कुछ वश में नहीं 
समय के अनुसार चलना है 
वह पल पल बदलता है 
ऐसा लगता है 
सब ठीक है 
करवट ले लेता है 
कुछ सही नहीं हो रहा है 
सही होने लगता है 
बस रौ में बहते जाओ 
तैरते रहो 
मझधार में फंसो तो हाथ- पैर मारो 
किनारे पर पहुंचो 
खुश हो जाओ 
बस चलो समय की धारा संग 

No comments:

Post a Comment