हंस - मुस्करा ले
कुछ गुफ्तगूं कर लें
जो छूट गया है वो सहेज लें
जो टूट गया है वह जोड़ लें
कुछ अपनी कहो कुछ हमारी सुनो
कुछ शिकवे - शिकायते कर ली जाए
मुस्कराकर हर गम को भूल जाए
एक - दूसरे की कमी को नजरअंदाज कर दिया जाए
कुछ गलतियों को माफ कर दिया जाए
Hello- Good morning
कह दिन की शुरुआत की जाए
न जाने कब Good bye कहना पड़ जाए
जो इतनी खूबसूरत जीवन मिला है
उसे जी भर तो जी लिया जाए
No comments:
Post a Comment