Monday, 3 August 2026

मैं और जिंदगी

आज जिंदगी मेरे सामने आ खड़ी हुई 
मैंने हंसकर कहा 
क्या हुआ 
अब क्या कहना है 
क्या सुनना है 
वह हंसने लगी 
अभी तो बहुत कुछ बाकी है मैडम 
उम्र खिसकी जा रही है 
और तू ऐसा कह रही है 
अभी कहा उम्र हुई बहुत पड़ी है 
बचपन छूटा 
जवानी छूटी 
अब तो लास्ट है 
यहाँ लास्ट- वास्ट कुछ नहीं होता 
सब फर्स्ट है 
हर दिन नया सबेरा 
हर दिन नयी आशा 
हर दिन नया कार्य 
मैं जब तक साथ हूँ तेरे 
अनवरत चलता रहेगा 
एहसान मानो मेरा 
मैं साथ चल रही हूँ 
मुझसे अलग तुम कहाँ 
मैं तुममें समाई 
देखो तो जरा 
सोचो तो जरा 
कितने काम पेंडिंग है 
अभी इतनी जल्दी एन्डिग नहीं है 
एंजॉय करो 
हंसो - मुस्कराओ 
नाचो - गाओ 
जिंदगी के साथ खुशियां मनाओ

No comments:

Post a Comment