Wednesday 29 July 2015

अलविदा डॉ ए पी जी अब्दुल कलाम साहब||

                                                             
जाति ,धर्म,पंथ,संम्प्रदाय आदि के बंधन को तोडकर कलाम साहब ने जो कमाल किया है उसकी मिसाल सदियों तक ढूढे नहीं मिलेगी
भारत को शक्तिशाली और समर्थ बनाने का सेहरा इसी मिसाइल मैन को जाता है इनकी मिसाईलों की उडान ने भारत को विश्वपटल पर स्धापित कर दिया
जब हम शक्तिशाली रहेगे  तभी हमसे लोग हमसे प्रेम करेंगे और इज्जत भी देंगे
एक  गरीब घर का लडका जिसने इन ऊचाइयों को छुआ और देश को भी उस ऊचाई पर पहुँचा दिया
आने वाले युवाओ के लिए डॉ ए पी जी अब्दुल कलाम प्रेरणास्त्रोत है
आज डॉ कलाम के लिए सारा भारत गमगीन है
आज हिन्दु और मुस्लिम दोनो वर्ग को सीखना चाहिए
आंतकवाद का कोई मजहब नहीं होता
आंतकवादी लोगो को रुला सकता है
तबाह कर सकता है पर उसके लिए कोई रोनेवाला और प्रेम करने वाला कोई नहीं रहेगा
विनाश तो कोई भी कर सकता है पर निर्माण बिरले ही कर सकते है
डॉ कलाम का सारा जीवन देश के लिए समरपित रहा
रूप रंग मायने नहीं रखता काबिलीयत मायने रखती है
उनके बालो की स्टाइल ,उनका भोला मासुम मुस्कराहट  भरा चेहरा तथा उनके अतुलनीय योगदान को देश हमेशा याद रखेगा
विकास और युगपुरूष डॉ कलाम का निधन देश की अपुरणीय क्षति है
भारतमाता धन्य है जिसने ऐसे लाल को जन्म दिया
मिसाईल मैन तुम्हारा उपकार  देश हमेशा याद रखेगा
भारत के विकास की बात जब जब होगी
उसमें डॉ कलाम की बात जरूर होगी
अलविदा कलाम साहब

No comments:

Post a Comment