Thursday 30 April 2015

मैं हिंदुस्तानी हूँ - सलमान खान



जज द्वारा अभिनेता सलमान खान से जाती पूछने पर स्वयं को भारतीय बताना हर किसी के लिए प्रेरणादायक है । भारत में रहने वाला हर व्यक्ति भारतीय है । जात-पात ,धर्म-प्रान्त ,भाषा  से ऊपर उठकर भारतीय होने का
हर किसी को गर्व होना चाहिए ।

प्रान्त-प्रान्त से टकराता है
भाषा पर भाषा का वाद
मैं पंजाबी ,तू बंगाली
कौन करे भारत की बात ।


Tuesday 28 April 2015

मीडिया पर बैन क्यों ????

                                               

जब जिसका मन आया मीडिया पर प्रहार,मीडिया पर कभी पक्षपात का आरोप तो कभी बाजारू कहना 
जनतंत्र के चौथे स्तम्भ पर प्रहार,कभी उसके दफ्तर पर प्रहार और तोड़फोड़ 
मीडिया क्या करे?सत्य को नहीं दिखये 
लोग कुछ भी बोलते रहे,नेता अनर्गल संवाद करते रहे ,मीडिया मूकदर्शक बना रहे 
मीडिया पर तोड़ मरोड़कर बात को बताने का इल्जाम 
नेता अपने गिरेबान में नहीं झांकते ?
स्वयं के संवाद पर काबू नहीं 
प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्रियों ,नेता सभी का मीडिया पे आरोप 
उनके पक्ष में बोले तो ठीक अन्यता मीडिया हैलदोषी 
इन लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए की आपको यहाँ तक पहुंचाने में  मीडिया की भी बड़ी भूमिका है । 
कभी मीडिया पर बैन
कभी इमरजेन्सी में तो कभी आंतकवादी हमले को लेकर 
यह तो उनका पेशे के प्रति कर्तव्य है जो उनको निभाना है


कौन बचाएगा इन आवारा कुत्तों से ।

                                               

शहर में आवारा कुत्तो की बढ़ती तादाद ,हर व्यक्ति परेशान 
घरसे निकलना मुश्किल ,छोटे-छोटे बच्चो के जान का खतरा 
न जाने कितनी मौतें इन कुत्तों के काटने से होती है 
पशु प्रेमी होना अच्छी बात है लेकिन इस तरह लोगो की जान की कीमत पर 
इस पर मेनिका गांधी जैसे पशु प्रेमी जरा एक बार गौर करे 
इन कुत्तों के आतंक से जन सामान्य को बचाने का इंतजाम  करे 
गलियों में आवारा घूमने भटकने तथा लोगों में खौफ पैदा करने वाले इन कुत्तों को 
सड़क गली से हटाया जाये तो सरकार की बड़ी मेहेरबानी होगी । 



Sunday 26 April 2015

भूकम्प पीड़ितों को मदत की दरकार ||

                                                 

भूकम्प से दहल गया हिंदुस्तान,पडोसी देश नेपाल के साथ भारत के उतररि भागो में मचा हाहाकार
इस विभीषिका की भयंकर त्रासदी से कैसे उभरे यह सोचना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो तुरंत एक्शन लिया और राहत-बचाव कार्य तथा पडोसी देश की मदत
का प्रयास ,यह सराहनीय है
जात -पात ,धर्म-प्रान्त ,देश सभी को छोड़कर लोग आगे आये और मदत करे
ऐसे समय में आपकी कोई भी मदत पीड़ितों के लिए जीवनदायनी होगी ।




Saturday 25 April 2015

क्या करे किसान ?


धुप, तूफ़ान, ओले - वृष्टि, मौसम की मार किसानों पर,
कभी गर्मी से बेहाल आस - भरी दृष्टी से आकाश को ताकता किसान,
कभी ओले की मार से फसल को बर्बाद होता देखता किसान,

"आप" का उद्देश्य "अपने आप " बनाना है।


किसान मर रहा था, नेता भाषण दे रहे थे,
इतना संवेदनहीन " आप " के लोग, इस पर भी राजनीति,
मौका ताड कर, गिरगिट की तरह रंग बदलना,

Sunday 19 April 2015

कौन किसानो की सुध लेगा


मोदी और मौसम, दोनों का ही किसानो पर मार,
एक तरफ भूमि अधिग्रहण बिल तो दूसरी तरफ अतिवृष्टि और ओले,
खलिहान और खेत में फसल बर्बाद,
किसान कभी ऊपर भगवन की तरफ देखता है, तो कभी सरकार की तरफ आशाभरी निगाहों से।

हर किसी की अलग अलग परेशानी।


गरीब के घर चार बच्चे, अमीर के घर एक भी नहीं,
एक बच्चो के पीछे परेशान, दूसरा बच्चे बिना परेशान,
दोनों ही दुखी, चिंतित,

Sunday 12 April 2015

बीफ के मांस पर बंदी।


बीफ के मांस पर बैन, इसका परिणाम लाखो लोगो की रोजी - रोटी छीन जाना। 
चमड़ा उद्योग एवं चर्मकार को नुक्सान, धरम के नाम पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा पाबन्दी। 
भारत में सदियों से जानवरो का मांस खाया जाता रहा है। 

Wednesday 1 April 2015

प्रकृर्ति से दोस्ती करो।

धरती को नष्ट मत करो, वह हमेशा हमें सहन करती है।
पेड़ को मत काटो, वे हमेशा हमारे मददगार रहे है।
फल - फूल, अन्न, हवा के रूप में।

मनुष्य जैसे स्वार्थी नहीं है वे।
उनको लगाया, बड़ा किया, उसका प्रतिफल ता उम्र वे देते है।

धरती और वृक्ष बचाओं, उनका रक्षण करो।
मॉ का सम्मान करो
इतना सब करने वाली मॉ की देखभाल करना हमारा फर्ज है