Wednesday 29 July 2015

अलविदा डॉ ए पी जी अब्दुल कलाम साहब||

                                                             
जाति ,धर्म,पंथ,संम्प्रदाय आदि के बंधन को तोडकर कलाम साहब ने जो कमाल किया है उसकी मिसाल सदियों तक ढूढे नहीं मिलेगी
भारत को शक्तिशाली और समर्थ बनाने का सेहरा इसी मिसाइल मैन को जाता है इनकी मिसाईलों की उडान ने भारत को विश्वपटल पर स्धापित कर दिया
जब हम शक्तिशाली रहेगे  तभी हमसे लोग हमसे प्रेम करेंगे और इज्जत भी देंगे
एक  गरीब घर का लडका जिसने इन ऊचाइयों को छुआ और देश को भी उस ऊचाई पर पहुँचा दिया
आने वाले युवाओ के लिए डॉ ए पी जी अब्दुल कलाम प्रेरणास्त्रोत है
आज डॉ कलाम के लिए सारा भारत गमगीन है
आज हिन्दु और मुस्लिम दोनो वर्ग को सीखना चाहिए
आंतकवाद का कोई मजहब नहीं होता
आंतकवादी लोगो को रुला सकता है
तबाह कर सकता है पर उसके लिए कोई रोनेवाला और प्रेम करने वाला कोई नहीं रहेगा
विनाश तो कोई भी कर सकता है पर निर्माण बिरले ही कर सकते है
डॉ कलाम का सारा जीवन देश के लिए समरपित रहा
रूप रंग मायने नहीं रखता काबिलीयत मायने रखती है
उनके बालो की स्टाइल ,उनका भोला मासुम मुस्कराहट  भरा चेहरा तथा उनके अतुलनीय योगदान को देश हमेशा याद रखेगा
विकास और युगपुरूष डॉ कलाम का निधन देश की अपुरणीय क्षति है
भारतमाता धन्य है जिसने ऐसे लाल को जन्म दिया
मिसाईल मैन तुम्हारा उपकार  देश हमेशा याद रखेगा
भारत के विकास की बात जब जब होगी
उसमें डॉ कलाम की बात जरूर होगी
अलविदा कलाम साहब

Tuesday 28 July 2015

मिसाइल मैन को सलाम

मिसाइल मैन को सलाम,
आज भारतमाता का एक सपुत उनसे दूर हो गया,
बच्चो का सा भोलापन और मुस्कराहट,
एक महान व्यक्ति ,वैग्यानिक ,राष्ट्रपति और अच्छा इंसान,
कलाम साहब के योगदान अमूल्य है,
आज भारतमाता के साथ साथ पूरा देश गमगीन है,
कलाम साहब अमर रहे। 

क्या मैं सही न्याय कर पाता हूँ?

मैं न्यायालय हूँ,मेरे दर पर लोग न्याय मॉगने आते हें
पर क्या हमेशा न्याय सही होता है?
न्याय की देवी की ऑखो पर पट्टी बंधी है
न्याय मे पक्षपात नहीं होना चाहिए.
एक हो दोष के लिए किसी को फॉसी ,किसी को आजीवन कारावास तो कोई जमानत पर छूटना
कभी कभी सत्य जानते हुए भी मैं कुछ नही कर पाता
सबूतो और वकीलो की जीरह पर सब निर्भर करता है
कभी निरपराध को भी सजा हो जाती है

इन सबके बावजूद लोगों का विश्वास मुझ पर कायम है
बडे बडो को सलाखो के पीछे और फॉसी के तख्ते तक मैने पहुंचाया है
अपनी तरफ से मैने न्याय देने की पूरी कोशिश की है
चाहे समय और युग कोई भी रहा हो

बेटी बोझ नहीं लोगो की सोच ठीक नही

लोग कहते है कि बेटी और बेटे में भेदभाव अभिभावक करते है इसके पीछे के कारण को जानना होगा,
बेटी के साथ डर जुडा होता है, समाज का डर,अच्छे घर वर का डर। 
बेटे के लिए किसी पिता ने अपनी पगडी किसी के पैरो पर नही रखी होगी,
किसी के आगे हाथ जोडकर गिडगिडाया नहीं होगा,

कब यह शोर और हल्लागुल्ला थमेगा और विकास की बात होगी

राजनीतिक माहौल को देखते हुए लगता है कि जैसै देश मे युद्ध छिडा हुआ है 
कहीं केजरीवाल का नजीब जंग,केन्द्र सरकार और पुलिस से जंग
कहीं राहुल गॉधी और मोदी जी की जुबानी जंग। 


कॉग्रेस और भाजपा का एक दूसरे पर प्रहार
बिहार की सियासत में नितीश ,लालु और मॉझी

प्रधानमंत्री का मेहनतकश लोगो को सम्मान देने की पेशकश

इतनी बडी बडी गगनचुंबी इमारते, इतने सुंदर नक्काशी जालीदार झरोखे,
यह उन मजदूरो की मेहनत है जो जान की परवाह किए बिना बॉस खपच्ची पर चढ सीमेंट गारे से इनको बनाया होगा, उनके पास न रहने को घर, सडक पर ही तंबू डालकर रहना,


ईमारत बन जाने पर अगला डेरा और कहीं, सडक पर रहना,
सोना और मर जाना, उन मजदूरो को कोई याद भी नहीं करेगा,
विकास और निर्माण मे इनकी भी भागीदारी है,

चाहे वह सडके हो ,पुल हो हाईवे हो मॉल हो या फिर स्मार्ट सिटी हो,
लोग भूल जाते है इन्हे, ईनकी मेहनत न होती तो विकास न होता,
निराला जी की पंक्ति, वह तोडती पत्थर देखा मैंने इलाहाबाद के पथ पर.

Friday 17 July 2015

मोदी जी बस देश का विकास करें|

                                                       
राष्ट्रपति की इफ्तार पार्टी में प्रधानमंत्री जी का न जाना
उस पर विवाद
यह कोई विवाद का विषय नहीं है
ईफ्तार से ज्यादाअगर विकास की रफ्तार हो तो बेहतर है
इससे हिन्दू  मुसलमान दोनो का भला होगा
आज कल ईफ्तार पार्टियो का भी राजनीतिक फायदे के लिए उपयोग किया जा रहा है
मोदी जी को टोपी न पहननी है तो जबरदस्ती क्यो
उनकी अपनी व्यकि्तगत इच्छा भी हो सकती है
टोपी पहनने और इफ्तार पार्टी मे जाने की अपेक्षा कोई सकरात्मक कार्य करे
किसी भी मुस्लिम भाई को तिलक लगाने और मंदिर में जाने के लिए कोई नहीं कहता या  और किसी धर्म के लोगो को पाक रमजान के महीने मे इस तरह का विवाद  शोभा नहीं देता
मोदी जी बस देश का विकास करें । 

सानिया मिर्जा भारत की बेटी को सलाम | SANIA MIRZA

                                                           
सानिया मिर्जा ने ईतिहास बनाया  ,पहली भारतीय महिला के रूप में विम्बलडन का खिताब जीतकर
भारत की बेटी ने भारत का नाम तो रोशन किया ही
साथ ही पूरे देश की लडकियों को प्रेरणा देने का काम भी किया
यह वही सानिया है जिनके कपडो को लेकर फतवा जारी किया गया था
पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहब मलिक से शादी करने के बाद उनके तेलंगाना के ब्रान्ड अम्बेसडर बनाने पर भी प्रश्न चिन्ह लगा था
लेकिन सानिया ने सिद्ध कर दिया कि वह अपने प्रोफेशन में किसी को भी आडे आने नहीं देगी
ऐसे ही कामयाबी की बुलंदियों को प्राप्त करती रहो
और भारत का नाम रोशन करती रहो
आने वाला वक्त तुम्हारा ही है वेल डन सानिया । 

Monday 13 July 2015

महेंद्र सिंह धोनी। (माहि)..MAHENDRA SINGH DHONI (MSD)


                                                  

भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी
कैप्टन कूल ने क्रिकेट मे नया ईतिहास रचा है
 कभी उनके बल्ले से ज्यादा लोग उनके बालो पर फिदा हुए
कभी उनकी मोटर साइकल की रफ्तार पर
तो कभी उनकी हल्की सी मुस्कान पर
शांत और गंभीर चित्त धोनी में सबको साथ लेकर चलने का गुण हासिल है
अपने से सीनियर और जुनियर दोनो से सामंजस्य  बिठाना
 भारत को वल्रर्ड कप दिलाना
जब कभी उनका बल्ला घूमा है तो चौकौ छक्को की झडी लगा दी
उनके जीवन में भी खुशियों के चौके और छक्के
लगते रहे यही शुभकामना है। 


Monday 6 July 2015

मोदी जी मंझे हुए विज्ञापनकर्ता॥

                                                      
स्वचछता की मुहिम पहले भी थी,सुलभ शौचालय हर
जगह बने थे लेकिन आज जैसी जागरूकता नहीं थी
आज सफाई कर्मचारी के प्रति गर्व की सम्मान की भावना लोगो के मन में  ,
वह अपने का्र्य  को कम नहीं ऑकता क्योकि पर्धान मंत्री ने भी झाडू लगाया
योग पहले भी था,ओशो से लेकर इंदिरा गॉधी तक
लेकिन लोग उसको भूला बैठे थे, मोदी जी ने इसे फिर
जाग्रत किया  .अंतरराष्टीय  स्तर पर मान्यता दिलाकर
लोग तो स्वस्थ होगे ही ,साथ ही रोजगार के अवसर 
भी उपलब्ध होगे
मोदी जी में प्रचार की कला है और तो आज विग्यापन
का युग है जो दिखता है वही बिकता है
आशा है पर्धानमंत्री जो म्रतप्राय संस्थाए है उनको ईसी तरह जाग्रत करेंगे
भारत को इसकी आवश्यकता हैै।


व्यापम में और कितनी जान जाएगी?भ्रष्टाचार मुक्त भारत कहॉ?(VYAPAM GHOTALA)

                                                        
एक साल पूरे होते ही एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही है   
सुषमा वसुंधरा  पंकजा और  आगे क्या-क्या  
व्यापम घोटाले  में आत्महत्याएं रूकने का नाम ही नहीं ले रही है
भारतीय राजनीति मे भ्रष्टाचार आम बात हो गई है
आम आदमी पार्टी का हाल भी वैसे ही
कोई भी दूध का धुला नहीं है
केवल एक मनमोहन और मोदी जी क्या करेंगे
सत्ता बदल गई पर लोग तो वहीं हैं ,शेर के मुंह में
खून लगा है ,शिकार चाहिए ही
ऊपर से नीचे तक सब इसी में लिप्त हैं
राजनीति काजल की कोठरी है जो जाएगा वह काला होकर ही आएगा
परिवर्तन ऊपर से नीचे की ओर होना चाहिए
लोहिया जी के अनुसार। 

Wednesday 1 July 2015

कब तक शराब लोगों की जान लेगी ??

                                                      
शराब जीवन बरबाद कर देता है अपना तथा अपनो का
मुंबई में जहरीली शराब से मरनेवालों की संख्या सौ से
ऊपर हो गयी है और बढती ही जा रही है
किसी की जिंदगी और घर परिवार तबाह हो गये
इसके लिए जिम्मेदार कौन
व्यक्ति पुलिस प्रशासन
इतने  सालों से यह सब चल रहा था
क्या इसकी किसी को खबर नहीं
ज्यादातर मरनेवाले निम्न तबके और मजदूर वर्ग के हैं
जो सस्ते में मिलनेवाली शराब को पीते थे
उनको क्या पता था कि उनके जीवन का सौदा भी इतने सस्ते में हो जाएगा
यह धंदा हर जगह व्याप्त है
गॉव से लेकर महानगर तक।