Friday 21 May 2021

Happy international Tea day

चाय केवल चाय नहीं
जीवन का अभिन्न  अंग
सुबह की  शुरुआत  चाय की प्याली से
पूरे दिन ताजगी बरकरार

दोपहर  में  काम करते - करते  थकान
उसको  भगाते है चाय से
नींद की खुमारी 
मुख से ऊबासी
दो घूंट  ली सब गायब

रात को बेड पर  जाने से पहले
जरा चाय  हो जाएं
पच जाएं  खाया - पीया
परिवार  संग बतलाते  - बतियाते 
बिस्किट  हो या पकौड़ा
मीठा हो या नमकीन
सबके साथ यह लगता स्वादिष्ट
ठंडी हो या गर्मी  या फिर बरसात
सब मौसम में  रंग भरता
सर चढकर  बोलता

घर पर मेहमान
तब भी चाय रहती हाजिर
दोस्तों  और कलिग  संग
तब हो जाती बातें  लंबी  - लंबी
कटिंग  चाय  जेब  पर भी नहीं  भारी
टपरी  पर ही चुनाव  चर्चा
देश का कर्णधार  चुनना हो
तब इससे अच्छी  जगह नहीं

महंगी से मंहगी
सस्ती से सस्ती
पांच रूपये से लेकर पांच सौ रूपये
अमीर हो या गरीब
हिन्दू  हो या मुस्लिम
भारत हो या अमेरिका
सभी जगह इसका है बोलबाला
चाय की चहास 
सबसे  हैं  खास

No comments:

Post a Comment