Sunday 23 October 2022

नमो नमो

राम की नगरी सजी है
सरयू भी फूले नहीं समा रही है
अयोध्या की तो बात ही न्यारी 
वह तो इठला रही है
दीपोत्सव की तैयारी चल रही है
आज हिंदू कुछ गर्वित महसूस कर रहा है
उनके अराध्य का इस तरह स्वागत 
इतना तो शायद राम युग में भी नहीं हुआ होगा
त्रेता युग के बाद मोदी युग 
हर घाट सजा है
हर नाव फूलों से लदी है
राम पथ पर चल निकले हैं 
यह योगी - मोदी की जोड़ी 
राम नाम बिना गति नहीं 
पूरा विश्व अयोध्या को देख रहा है
अयोध्या तो जगमगा रही है
अवधवासियों  के साथ-साथ भारत वासियों की भी यह अद्भुत दीवाली 
राम काज किन्हें बिन मोहे कहाँ विश्राम 
ठान लिया है
राम के नाम पर ही आने वाले 
राम में ही रमने वाले 
नमो नमो नमो का शुक्रिया 

No comments:

Post a Comment