Sunday 23 October 2022

यही तो है दीपावली

दीवाली आई है
जी भर कर खुशियाँ लाई है
दिल से दिल मिले
वही है असली दीवाली 
दीप जलेंगे 
वंदनवार सजेगे 
लडिया झिलमिलाएगी 
रंगोली रंग बिखेरेगी 
फूलों के तोरण द्वार पर लटकेगे 
मिष्ठान्न और पकवान से घर महकेगे 
दुकानें सामानों से पटी 
रास्तों पर चहल-पहल 
सब जगह जगमग- जगमग 
दिल में भी खुशियों के दीप
अपनों से मिलने की खुशी
यही तो है दीपावली 

No comments:

Post a Comment