Sunday 13 July 2014

"बदलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया "

"Child is the Father of Nation" 

नेहरू जी का यह वाक्य शायद आज की जरूरत है। दूरदर्शन पर एक विज्ञापन में एक बच्चा अपने पिता से कहता है कि अगर पेट्रोल ख़त्म हो जायेगा तो हम क्या करेंगे ? या फिर माँ रसोई में खाना बना रही है और दूसरे कमरो की बत्तियाँ , पंखे , टीवी चालु है , बच्चा आ कर बंद करता है।  कई घरो में बड़ो को बच्चे टोकते हुए देखे गए कि कचरा बहार क्यों फेकते हो ? क्या घर में डस्टबिन नहीं है ? फेके हुए तिरंगे झंडे को उठाने के लिए कई कॉलेज के छात्रों ने मुहिम चलाई है।  समुद्र किनारे के कचरे को भी उठाने में सक्रिय रहे है।  अच्छी सोच है इंडिया बदल रहा है।  इसके लिए विद्यालय , शिक्षक आदि को पहल करना पड़ेगा कुछ तो इसमें प्रयासरत है।  

आज का बच्चा जाति भेद की भावना से परे हैं। उससे इससे कुछ लेना - देना नहीं है।  

नारी सशक्तिकरण , लिंग भेद भी पाठ्यक्रम में शामिल होने चाहिए। 
अब हमे बच्चो से ही शुरुआत करनी पड़ेगी क्योंकि वेही भारत महान के भविष्य है।  

"बदलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया "


No comments:

Post a Comment