Wednesday 24 April 2024

जवानी जिंदाबाद

वो मस्ती की बातें 
वो मस्ती की शामें 
सभी कुछ है जवानी के नामें 
वह जवानी भी थी लाजवाब 
जिसका हर पल था खिलखिलाता
हर बात पर नोक झोंक 
बिना कारण चिल्लाना 
वह गपशप का दौर 
ऑखों में लिए बडे बडे सपने 
वह जवानी भी थी मुस्कराती 
न कोई भूत था ना वर्तमान की खबर 
भविष्य की तो बात ही छोड़ दे 
क्या दौर था वह भी
हसीन इतना कि आज भी याद कर होठों पर हंसी आ जाती है
वे फालतू की बातें अब गुदगुदाती है
मन के किसी कोने में बैठ कर मुस्कराती है
वो बडे बडे ख्वाब जो थे दुनिया से अंजान
सोच कर खुद को ही बेवकूफ मानते हैं 
जीया तो सही एक अलग सी जिंदगानी 
वह जवानी, जवानी भी क्या जिसकी कोई कहानी न हो 
जवानी जिंदाबाद 
हमेशा दिल में जवान बनी रहे 

No comments:

Post a Comment