Sunday 12 September 2021

उठना तो स्वयं को पडेगा

उतर जाओ मैदान में
जो होगा वह देखा जाएंगा
हार या जीत
सफलता या असफलता
मत डरो
कर्मवीर बनो
जो लडा नहीं वह हारा क्या और जीता क्या
जो खडा नहीं वह जो उठा नहीं
वह सफल क्या और असफल क्या
भाग्य भरोसे बैठ रहना
ईश्वर को दोष देते रहना
इसलिए तो मानव जन्म नहीं
कुछ तो करो
कुछ तो आगे बढो
कुछ तो प्रयास करो
जब स्वयं उठोगे तो दूसरे भी सहारा दे देंगे
टेका लगा देंगे
उठाएंगे नहीं
उठना तो स्वयं को पडेगा

No comments:

Post a Comment