खून का रिश्ता भी नहीं होता
कुंडली का मिलान भी नहीं किया जाता
औकात भी नहीं देखी जाती
जबरदस्ती भी नहीं बना सकते
उम्र का बंधन नहीं
जाति और धर्म भी आड़े नहीं
प्रांत और भाषा भी नहीं
जब दिल से आवाज आती है
मन से मन मिलते हैं
अपने आप हो जाती है
योजनानुसार नहीं होता
आप उसके साथ हंस सकते हैं
रो सकते हैं
नाच - गान कर सकते हैं
मनसोक्त घूम सकते हैं
बिना कारण घंटो बतिया सकते हैं
सच्चा मित्र जीवन की बहुत बड़ी उपलब्धि है
जिसको मिल गया उसका जीवन संवर गया
दिल खोल कर रख सकते हैं
आपको वह समझ सकता है
आपमें कितने भी दुर्गुण हो तो भी वह कर्ण जैसा साथ नहीं छोड़ता
आप गरीब भी हो तो वह आपका कृष्ण है जो सम्मान और प्रेम देना नहीं छोड़ता
अपनी निराशा , दुख , खीज , क्रोध उस पर जाहिर कर सकते हैं
विश्वास पात्र मित्र जीवन संजीवनि होता है
जब सब साथ छोड़ दे तब भी वह डटकर खड़ा रहता है
वह सगा नहीं होता
रिश्तेदार नहीं होता
उनसे बढ़कर होता है कभी-कभार
दिल से दिल का जुडाव है यह
सब बंधन से मुक्त
कोई पर्दा नहीं
कोई एहसान नहीं
न Sorry न Thank you
दोस्त
I love you
No comments:
Post a Comment