Tuesday 25 October 2022

दीपावली आई

करो स्वागत नववर्ष का
करो स्वागत माता लक्ष्मी का
दीपावली आई 
अपने साथ तमाम खुशियाँ लाई
दीपोत्सव  मना
सब जगह जगमग जगमग
दीप से दीप जले
मन से मन मिले 
सब बैर भाव भूलकर लोग एक-दूसरे से मिले
मिठाई बांटी 
फटाके फोडे 
नए-नए वस्त्र पहने 
ईश्वर के दरबार में हाजिरी  दी
दीवाली की रात्रि तो जगमग
दीवाली की सुबह भी सुहावनी 
सब नयी आशा और विश्वास के साथ
वर्ष भर के लिए तैयार 
दीपावली इसीलिए तो आती है
ताकि सब मिलकर प्रेम बांटे 
हर गरीब- अमीर के घर रोशनाई हो
फिर एक बार नई क्षितिज 
नई आशा , नया स्वप्न हो 
सबके चेहरे पर मुस्कान हो 


No comments:

Post a Comment