Thursday, 3 September 2026

तुम --

तुम जो भी हो लाजवाब हो 
ईश्वर की अनूठी रचना हो 
किसी के जैसे नहीं होना तुम्हें 
अपने आप में बहुत खूब हो 
हर रुप में तुम पूर्ण हो 
नहीं किसी से कमतर हो 
जो भी हो वह हो 
नहीं कोई गिला - शिकवा रखो 
बड़ी अनमोल हो किसी के लिए 
दुनिया की छोड़ो 
अपनी दुनिया में मस्त रहो 

मत रुको

मत रुको चलते रहो 
चलना जरूरी है इसलिए नहीं 
चलना तुम्हारा स्वभाव है इसलिए 

हंसो , हंसते रहो 
हंसना है इसलिए नहीं 
हंसना - मुस्कराना हर परिस्थिति मे तुम्हें आता है इसलिए 

गिरो और उठो 
उठते रहो 
उठना जरूरी है इसलिए नहीं 
उठना तुम्हें आता है इसलिए 

समझौता करना तुम्हें आता है 
इसलिए नहीं करना 
तुम्हें अपने निर्णय पर भरोसा है इसलिए 
होगा जो चाहता हूँ 
यह ईश्वर पर भरोसा है 

असफलता से तुम्हें डर नहीं 
प्रयास जारी रखे 
इसलिए नहीं कि अब कुछ नहीं हो सकता 
असफलता को सफलता में बदलाव करना तुम्हारा स्वभाव है 

नैतिकता पर कायम रहना आता है 
भले कितनी भी बुराई हो 
तब भी अच्छाई तुमको भाता है इसलिए 

इस दुनिया से अब भी लगाव है 
इसलिए नहीं कि दुनिया बहुत बुरी है 
अच्छाई अभी भी कायम है 
विश्वास है तुम्हें 

यह जग किसी एक का नहीं 
तुम्हारा भी है 
प्रकृति का कण - कण तुम्हारा है 
रहना और स्वयं को स्थापित करना तुम्हारा अधिकार है 

Wednesday, 2 September 2026

समय का प्रभाव

तालियाँ बजी 
लोग खुश हुए 
बातें - ताने भी दिए 
यह उस समय जब समय खराब चल रहा था 
जिंदगी हिचकोले ले रही थी 
कहते हैं 
समय बदलता जरूर है 
बदला भी 
तालियाँ फिर बजी 
लोग खुश भी दिखाए स्वयं को 
बातें - ताने भी दिए 
यह भी उस समय जब समय अच्छा हो गया 
लोग तो वही थे 
स्वाभाविक है 
प्रतिक्रिया भी उनकी ही होगी 
बुरा हो या अच्छा
बोलना तो है ही 
चुप कैसे रहेगे 
कभी गिराना कभी उठाना 
यह तो इनकी आदत में शुमार 
न करें परवाह 
अपने ही प्रवाह में बढ़ते जाए 
समय सबका असली चेहरा दिखा देगा 
वह ऐसा आईना है 
जिससे कभी कुछ छुपता नहीं है