Friday 11 November 2022

जिंदगी का फलसफा

हमारे साथ यह हुआ
हमारे साथ वह हुआ
यह सब हमारे साथ ही क्यों??
कुछ को आसानी से सब
कुछ को बिना संघर्ष 
बडी कोफ्त होती है
कैसा नसीब लिखाया है
लाॅटरी लग जाएं कभी 
यह तो कल्पना भी नहीं कर सकते
फिर भी लगता है
ईश्वर शायद हमारी परीक्षा ले रहा है 
हमारी काबिलियत का एहसास करा रहा है
हममें शायद कुछ खास बात है 
हम हर संघर्ष को झेल सकते हैं 
जीवन के टेढे मेढे रास्ते पर आराम से चल सकते हैं 
उसे अपने अनुसार समतल बना सकते हैं 
भाग्य तो हाथ में नहीं 
कर्म से भी बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं 
शायद जिंदगी का फलसफा भी कुछ  कुछ ऐसा ही है  

No comments:

Post a Comment