Monday 14 November 2022

चलते चलो राहुल

शुरुआत तो करो
न कोई अकेले ही
राहुल गांधी ने शुरुआत की है
भारत जोड़ो यात्रा से
लोग जुड़ रहे हैं 
साथ चल रहे हैं 
विभिन्न राज्यों से उनकी यात्रा निकल रही है
संवाद साध रहे हैं 
सबको समझ रहे हैं समझा भी रहे हैं 
भारत को जोड़ना है
भारत अलग कहाँ है जुड़ा हुआ ही है
जुड़ाव लोगों का करना है
मतभेद खत्म करना है 
एक - दूसरे को समीप लाना है
विभिन्नताएं ही विभिन्नताएं 
ऐसे देश के नेता हैं राहुल गांधी 
अगर उनकी नीयत साफ है तो सफल तो होना ही है
इसमें संदेह भी नहीं 
व्यर्थ की टीका - टिप्पणी 
अगर कार्य सराहनीय है तो सराहना करना तो बनता है
चलते चलो राहुल 
देश तुम्हारे साथ है
आज नहीं तो कल
तुम्हें भी समझेंगे। 

No comments:

Post a Comment