Monday 7 November 2022

वक्त का बहाना क्यों ??

वक्त नहीं  हमारे पास
वक्त ही नहीं मिला
फोन नहीं कर पाए 
मिलने आ नहीं पाएं 
यह सब तो बहाने हैं 
अगर मन हो तो 
वक्त मिल ही जाता है
सब हो जाता है
फिर यह कोई नहीं 
आज सब व्यस्त है
यह तो सब जानते हैं 
मिलना  - मिलाना
बतियाना - हाल - चाल पूछना 
इनका समय तो निकाल ही लेना चाहिए 
इस बहाने अपनों की कुशल - क्षेम तो जान लेते हैं 
मन को सुकून तो मिल ही जाता है ।

No comments:

Post a Comment