बड़ा मजबूत और डटकर खड़ा था
कुछ की नजरों में खटकता था
इसको ध्वस्त करने का उपाय??
लोगों के मन में कीड़ा कुलबुलाने लगा
अब वे उसके पीछे पड़ गए
पहले प्रेम से उसकी डालियां छांटी
पत्ते तोड़ लिए
अब वह उतना आकर्षित नहीं कर रहा था
अब न पंछी आते न कोई नीचे बैठता
छांव तो थी नहीं
धीरे - धीरे वह सूखने लगा
अब उन्हीं लोगों ने सलाह दी
इसकी उपयोगिता खत्म हो गई है
यह ठूंठ बन गया है
काट डाला जाए
कम से कम कुछ काम आएगा
अब वह कट चुका है
किसी के घर की फर्नीचर बन शोभा बढ़ा रहा है
उसका अस्तित्व खत्म
No comments:
Post a Comment