Tuesday, 6 October 2026

यह गर्व है

मैंने तुम पर कोई एहसान नहीं किया 
तुम्हारा उपकार है हम पर 
तुमने मुझे मां बनाया 
संसार का सबसे ऊंचा स्थान दिया 
मुझे उस बुलंदी पर ला खड़ा कर दिया 
जहाँ से दूसरा सब बेमानी है 
जीना क्या होता है 
वह तुमने सिखाया 
ईश्वर की यह अभूतपूर्व संपत्ति बस मेरी है 
मेरा अधिकार है 
यह गर्व है 

No comments:

Post a Comment