Sunday 6 November 2022

एक विदेशी भारतीय

एक ऐसा व्यक्ति 
जिस पर हर कोई अपना अपना दावा ठोक रहा है
दो जानी दुश्मन भी इस पर एक मत
दोनों उस पर अभिमान कर रहे हैं 
अपना बता रहे हैं 
अविभाजित भारत का 
वह और कोई नहीं 
ॠषि सुनक हैं ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री 
इंडियन  और डाग्स नाॅट अलाउड 
यह धारणा पुरानी पड गई 
अब तो वह शासन के सबसे शीर्ष पर पहुंच गए हैं 
कुत्ता वफादारी का प्रतीक 
भारतीय भी कुछ- कुछ ऐसे ही
इनका बायकाट कुछ ठीक नहीं 
ऋषि सुनक भी अपने देश के प्रति वफादार रहेंगे 
जन्म से भारतीय भले न हो
रगो में खून तो भारत का ही दौड़ रहा है

No comments:

Post a Comment