Friday 4 November 2022

जिंदगी का गणित

टू प्लस टू  यानि चार
दो गुणा दो यानि चार
जिंदगी का गणित कुछ अलग है
वहाँ हर सवाल का हल नहीं मिलता
कुछ अधूरे रह जाते हैं 
कुछ अधर में लटके रह जाते हैं 
कुछ का जवाब कुछ समय उपरांत 
कुछ का जीवनपर्यन्त नहीं 
यहाँ दो और दो चार नहीं 
कभी-कभी पांच  
कभी-कभी एक 
कभी-कभी तो शून्य 
जीवन वह अंकगणित है जहाँ बडे से बडा धुरंधर भी असफल हो जाता है
कितना भी प्रयत्न करों 
कितना भी हाथ - पैर मारों 
रात - दिन एक कर दो
सर खफा डालो
फिर भी हल नहीं निकलता
यह जीवन है अंकों का खेल नहीं 
इसका गणित तो विधाता की लेखनी के हिसाब से चलता है 
सवाल भी उसका
जवाब भी उसका 

No comments:

Post a Comment