Thursday, 27 August 2026

मौसम बदलने वाला है

धैर्य रखिए 
मौसम बदलने वाला है 
सब कुछ सुहावना लगने वाला है 
आसमान कह रहा है 
तुम उड़ान भरो मैं तुम्हारें साथ हूँ 
बिजली का क्या 
वह तो कड़क - फड़क कर चली जाएगी 
तूफान भी कहाॅ हमेशा कायम रहने वाला है 
अंधेरा छूटने वाला है 
प्रभात दस्तक दे रहा है 
अपनी राह पर चलते रहना है 
मंजिल भी मिलना ही है 
यह समय भी ऐसा नहीं रहने वाला है 
नयी उम्मीद नयी आशा रखना है 
कल्पना करना और सपना भी देखना है 
उसको साकार भी करना है 
हार मान कर नहीं बैठना है 
जीवन से साक्षात्कार करना है 
उसमें सफल भी होना है 
सब कुछ होगा 
धैर्य रखिए 
मौसम बदलने वाला है 

No comments:

Post a Comment