Sunday, 30 August 2026

हे मानव

देखो तो देखने में क्या जाता है 
सोचो तो सोचने में क्या जाता है 
आपने चांद को देखा तो ईश्वर की सुंदरता दिखी
आपने सूर्य को देखा तो ईश्वर का बल देखा 
आपने अपने को आईने में देखा तो ईश्वर की सबसे बुद्धिमान रचना दिखी 
आपने पंछी को देखा तो उड़ान दिखी 
आपने पेड़ को देखा तो दानवीर दिखा 
आपने समुद्र को देखा तो धैर्य दिखा 
आपने नदियों को देखा तो माता दिखी 
आपने पर्वत को देखा तो मजबूती दिखी 
आपने मोर को देखा तो खूबसूरती दिखी 
आपने कोयल को देखा तो वाणी की मिठास दिखी 
आप यह सब रोज देखते हैं 
जरा सोचिए तो 
ईश्वर ने आपको ही बुद्धिमान सबसे क्यों बनाया है 
औरों के पास वह सब नहीं जो आपके पास है 
आप परिपूर्ण हैं 
बल , सुंदरता , वाणी , दया , धैर्य  सब सम्मिलित है 
तब ईश्वर की सबसे सुंदर रचना 
     हे मानव 
अपनी महत्ता को पहचान 
वह कर जिसके लिए यह जीवन मिला है 


No comments:

Post a Comment