मौसम का मिजाज भी बदल रहा है
परंपराएं - रिवाज बदल रहे हैं
लोग भी बदल रहे हैं
भावनाएं बदल रही है
अब वह पहले जैसा कुछ नहीं रहा
तुमको भी समय के साथ चलना है
न चलोगे तो पीछे सब छूट जाएगा
तुम खड़े देखते रह जाओगे
समय आगे चल देगा
सब छोड़कर
रिश्तों के बंधन में मत जकड़ो
यहाँ परिस्थिति बदलती है
उसके अनुसार सब बदल जाता है
जो कल तक था वह आज नहीं
यहाँ तक कि सत्य की भी परिभाषा बदल जाती है
बदलाव पीछे मुड़कर नहीं देखता
वह आगे की ओर चलता है
उसके स्वभाव को समझो
अपने को भी उसी के अनुसार ढाल लो
No comments:
Post a Comment