Wednesday, 30 September 2026

समझना इतना मुश्किल नहीं

किसी ने मुझसे कहा 
तुम्हें समझना बहुत मुश्किल है 
आज तक समझ न पाया 
मैं मुस्करा दी 
ऐसा क्या है मुझमें ??
बहुत सरल व्यक्ति हूँ मैं 
प्रपंच करना मुझे भाता नहीं 
जो बाहर वह अंदर 
डरपोक भी हूँ कहीं न कहीं 
किसी को खुलकर जवाब नहीं दे सकती 
गलत पता है तब भी गलत नहीं कह सकती 
हाॅ यह अवश्य है कि कभी उसको सही भी नहीं मानती 
चापलूसी करनी मुझे आती नहीं 
जो भी रिश्ता हो दिल से निभाती हूँ 
छोड़ती हूँ तो दिल से 
उसको फिर से दिल से नहीं अपना नहीं सकती 
तामझाम और आडंबर से कोसो दूर 
किसी का रूतबा , संपत्ति मुझे आकर्षित करती नहीं 
संतुष्टि का जीवन 
उस पर भी ऐसा लगता है कुछ को 
मैं बहुत जटिल हूँ 
समझने के लिए मुझे पढ़ना पड़ेगा 
मैं आसानी से सबको समझ नहीं आने वाली 

No comments:

Post a Comment