यही सुनते आए हैं
क्या यह सच है ??
शायद नहीं
जब इस दुनिया में जब कोई आता है
तो किसी की खुशी
किसी की उम्मीद
किसी के सपने
किसी की आशा - आकांक्षा
और न जाने क्या-कुछ लेकर आता है
किसी के लिए उसका पूरा जग ही वह होता है
जब इस दुनिया से कोई जाता है
तो क्या अकेले जाता है
नहीं कदापि नहीं
वह बहुत कुछ साथ ले जाता है
किसी का तो सब कुछ
यहाँ तक कि जीवन भी
उसका साथ
उसकी यादें
उसके साथ गुजारे पल
जो वापस फिर नहीं आता
यह कोई भ्रम में न रहें
अकेले आए अकेले जाएगे
अकेले तो आप जन्म भी नहीं ले सकते
मां - बाप की जरुरत होती है
जन्म से पहले ही रिश्ता जुड़ जाता है
गर्भ में आते ही सबकी निगाहे
लगी रहती है इंतजार में
खुशियाँ मनाई जाती है
मिठाई बांटी जाती है
सोहर गंवाया जाता है
तुममें किसी को सारी दुनिया दिखाई देती है
लकड़ी के झूले से लेकर अर्थी तक का सफर अकेले कर ही नहीं सकते
जीवन में सभी का योगदान
बहुत अमूल्य है
संभाल कर रखें
अपना ही मत समझे
No comments:
Post a Comment