Monday, 1 March 2021

यह तो उसकी समझ का फेर है

जब वह ठान लेती है
तब वह यमराज से लड जाती है
सावित्री बन पति को मांग लाती है
वह जब ठान लेती है
तब रातोरात तख्तोताज उलट देती है
कैकयी बन राजा दशरथ से अयोध्या का राज मांग लेती है
जब वह ठान लेती है
तब तो महाभारत का युद्ध निश्चित है
अपने सखा कृष्ण से वह प्रतिशोध ही मांग लेती है
जब वह ठान लेती है
तब लक्ष्मीबाई बन पीठ पर बेटे को बांध अंग्रेजों से लोहा ले लेती है
जब वह ठान लेती है तब इंदिरा बन विश्व के नक्शे को बदल डालती है
एक नए बांगलादेश का निर्माण कर डालती है
वह मीरा बन कर सिंहासन को धता बता देती है
शबरी बन राम को अपनी कुटिया में बुला लेती है
सुलोचना बन मेघनाथ की कटी भुजा से लिखवा लेती है
सीता बन रावण की लंका के विनाश का कारण बन सकती है
उसको कम आंकना बहुत बडी भूल
वह अपने लिए नहीं अपनों के लिए न जाने क्या - क्या कर जाती है
शक्तिस्वरूपा बन जाती है
तब भी दिखाती है
वह कुछ भी नहीं है
जो इस भ्रम में रहता है
नारी को कमजोर समझता है
यह तो उसकी समझ का फेर है

सहना कितना

सहने को तो सब सह लेते हैं
सब्र भी कर लेते हैं
इंतजार भी कर लेते हैं
फिर भी वक्त नहीं बदलता
तब तो धीरज टूट जाता है
मिट्टी की मूर्ति नहीं
भावनाओं में रहता इंसान है
जब वह टूटता है
तब जुड़ना बहुत कठिन
जब तक सहता है
तब तक सहता है
जब सीमा खत्म हो जाती है
तब सारे बंधन खत्म कर देता है
उसे फिर वही रूप में पाना
वह शायद होता नहीं
परीक्षा तो परीक्षा की तरह हो
जीवनपर्यन्त परीक्षा
तब तो वह सच में परेशान
जोड़ते - जोड़ते हैरान
जिंदगी के खेल से परेशान
हर बार हार
नहीं उसे स्वीकार

जलेबी की मिठास

जलेबी टेढी ही सही
है तो रसभरी
मुंह में डालते ही कब अंदर
क्रिसपी और रस में डूबी
नरम हुई तो मजा नहीं
लुजं - पुंज जैसी
वह स्वाद नहीं
कडी हो और मीठी हो
यह एक विरोधाभास
वैसे ही इंसान का भी
भले कठोर हो पर मीठा हो
तभी कठोरता शोभा देती है
कर्मठ हो , तपा हुआ हो
आलसी , निकम्मा हो
तब भले नम्र हो कितना भी
वह शोभित नहीं

मैं कमजोर शख्स नहीं

जीवन कितना भी कठिन हो
तब भी मैं जीना चाहती हूँ
क्योंकि इससे प्यारा भी मुझे कुछ नहीं
जब तक जीवन तब तक मैं
उसके बाद का किसे पता ??
जो कुछ हासिल करना है
यहीं करना है
जब जीओगे तभी तो कुछ करोंगे
अन्यथा बाद का किसने देखा है
लोग तुम्हें याद करते हैं या नहीं
बाद में करेंगे या नहीं
उस बाद के पहले आज की सोचो
आज आप कैसे हैं
आपका संबंध लोगों से कैसा है
लोगों के काम आप आ रहे हैं या नहीं
आपकी जरूरत है या नहीं
किसी के लिए न सही
अपने लिए
अपनों के लिए
बहुत मुश्किल से मिला है यह जीवन
लोगों की तपस्या है
न जाने कितनों का योगदान हैं
संवारने और बनाने में
तब आपको अकेले यह निर्णय का भी अधिकार नहीं
जीना तो पडेगा ही
कुछ जिम्मेदारी बनती है
तब आप जीए
खुशी से जीना सिखिए
क्या ले जाना है
सब यही रह जाना है
पर जाने के समय
विदा की बेला तक
यह तो कह सकें
मैंने अपना जीवन जीया है
भागा नहीं हूँ
न डरा और घबराया हूँ
मैं कमजोर शख्स नहीं