किसका इस्तीफा हुआ
सरकार झुकी ??
विपक्ष की मंशा पूरी हुई
आंदोलन खत्म हुआ
मुद्दा यह नहीं है
शिक्षा सबका मौलिक अधिकार है
उस पर सबका हक है
उसे तो बख्श दिया जाए
उसमें तो मिलावट न की जाए
राजनीति न की जाए
छात्र देश का भविष्य हैं
उन्हें कमजोर नहीं करना है
युवा पीढ़ी है
जब यह आक्रोशित हो जाती है
तभी क्रांति भी होती है
सत्ता पलटने की ताकत है इनमें
न्याय उनका हक है
वह उनको मिलना चाहिए
ये वह जोशीले लोग हैं
जो आगा - पीछा नहीं देखते
जब अपने पर उतर आए
इसका एक नमूना तो अभी हमने देखा
तो इन्हें इग्नोर कर काम नहीं चल सकता
हाथों में पत्थर होठों पर नारा
यह उनकी तस्वीर नहीं होनी चाहिए
इनके हाथ में तो कलम - किताब शोभता है
लैपटॉप और कम्प्यूटर अच्छे लगते हैं
मजबूर नहीं मजबूत हो हमारी युवा पीढ़ी
हमारे कंधे तो झुक रहे हैं
मजबूती से इनको खड़ा होना है
हार - जीत मसला नहीं
योग्यता की कद्र हो
इसमें कुछ भी आड़े न आए
न धर्म न जाति न राजनीति
No comments:
Post a Comment