Monday 5 January 2015

देश की सुरक्षा सर्वोपरी।

प्रजातंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है।  वह सत्ताधारी दल को मनमानी करने नहीं देता, लेकिन विपक्ष में है इसीलिए सही बात का विरोध करो यह उचित नहीं है। 


संसद में रोज हंगामा, एक दूसरे पर दोषारोपण यही काम नहीं है।  पाकिस्तान के कराची से आयी हुई हाउसबोट, पर अलग - अलग प्रतिक्रिया देना यह अच्छा नहीं है।

देश की सुरक्षा पर सभी एक मत होना चाहिए।  शराब तस्कर या आतंकवादी बोट पर सवार थे इसमें उलझने की अपेक्षा हमारे नेवी के जवानों के कार्य को सराहा जाए जो उन्होंने उसका पीछा कर एक बड़ी साजिश को नाकाम किया।


No comments:

Post a Comment