Tuesday, 15 September 2026

आप स्वयं

व्यक्ति कुछ न कुछ करने में लगा है 
उसे अपने से ज्यादा दूसरों की चिंता है 
उसे प्रभावित करना है दूसरों को 
किसी को सुंदर दिखना है 
किसी को धनी दिखना है 
किसी को बुद्धिमान दिखना है 
किसी को शालीन और परोपकारी दिखना है 
किसी को धार्मिक दिखना है 
किसी को कर्तव्य वान बनना है 
किसी को सबकी नजर में अच्छा दिखना है 
सबके लिए तो ठीक है 
अपनी नजर में ??
दूसरों को प्रभावित करने से क्या हासिल होगा ??
हम अपने लिए जीने आए हैं 
ना कि दूसरों के लिए 
लोगों की परवाह करते - करते ऐसा तो नहीं कि हम अपने को पीछे छोड़ रहे हैं 
ये वे लोग हैं जो कभी भी छोड़ सकते हैं आपको 
स्वयं को आगे रखे 
बाकी सबको पीछे 
आप आगे रहेंगे तो सब आएगे पीछे 
आप पीछे रहेंगे तो कोई मुड़कर नहीं देखने वाला 

No comments:

Post a Comment