Saturday 23 July 2016

आया सावन झूम के

बादल बरसे झम-झम -झम.
मनवा डोले थम- थम -थम
भीगा मन ,भीगा तन
मन में उमंगे उठने लगी
चारों दिशाएं डोलने लगी
धरती झूमी ,अंबर झूमा
झूम उठा घर- संसार
अबके बदरा आयो बहुत  तरसायो
दिल में प्रेम की लगन जगायो
पिया मिलन की आस ,तिस पर बरसात
बरसो झूम- झूमकर.
मन डोले पिया संग.
दोनों के आने संग खुशियां आई.
पिया आए सुख संग लाए
बरखा आई मन हर्षाया.
झूम उठा मन झूले में
पडने लगी सावन की बूंदे

No comments:

Post a Comment