Saturday 19 November 2016

हवाई जहाज में उडा जाय

चलो उडा जाय
हवाई जहाज से सैर किया जाय
अब तक पैसे जमा किए
अब खर्च किया जाय
किराये में पुराना कहा जाने वाला नोट चल जाएगा
थोडा भार हल्का हो जाएगा
ऊपर से नजारे देखने की ईच्छा
मन की मन में ही धरी रह गई
घर- गृहस्थी की जुगाड करते- करते
बचत करते- करते
मन को मारते- मारते
चलो सालों की तमन्ना पूरी कर ली जाय
पता नहीं कल और क्या कानून सरकार ले आए
अब ही अपनी ईच्छा पूरी कर ली जाय
जिंदगी के मजे ले लिया जाय
कल को छोड आज में जी लिया जाय

No comments:

Post a Comment