Friday 29 June 2018

पता ही नहीं चला

*💙 समय चला, पर कैसे चला... 💙*
            *पता ही नहीं चला...*

     
ज़िन्दगी की आपाधापी में,
कब निकली उम्र हमारी,यारो
*पता ही नहीं चला।*

कंधे पर चढ़ने वाले बच्चे,
कब कंधे तक आ गए,
*पता ही नहीं चला।*

किराये के घर से
शुरू हुआ था सफर अपना
कब अपने घर तक आ गए,
*पता ही नहीं चला।*

साइकिल के
पैडल मारते हुए,
हांफते थे उस वक़्त,
कब से हम,
कारों में घूमने लगे हैं,
*पता ही नहीं चला।*

कभी थे जिम्मेदारी
हम माँ बाप की ,
कब बच्चों के लिए
हुए जिम्मेदार हम,
*पता ही नहीं चला।*

एक दौर था जब
दिन में भी बेखबर सो जाते थे,
कब रातों की उड़ गई नींद,
*पता ही नहीं चला।*

जिन काले घने
बालों पर इतराते थे कभी हम,
कब सफेद होना शुरू कर दिया,
*पता ही नहीं चला।*

दर दर भटके थे,
नौकरी की खातिर ,
कब रिटायर होने का समय आ गया
*पता ही नहीं चला।*

बच्चों के लिए
कमाने, बचाने में
इतने मशगूल हुए हम,
कब बच्चे हमसे हुए दूर,
*पता ही नहीं चला।*

भरे पूरे परिवार से
सीना चौड़ा रखते थे हम,
कब परिवार हमी दो पर सिमट गया।
*।।। पता ही नहीं चला ।।।*.

COPY PEST

No comments:

Post a Comment