Wednesday 26 December 2018

क्रिसमस

मन झूम रहा मन नाच रहा
आ गया क्रिसमस
खुशियों की सौगात लेकर
क्रिसमस ट्री का बल्ब जगमगा रहा
लोगों की आँखों मे प्यार का समंदर लहरा रहा
झूमेंगे ,नाचेंगे ,गाएंगे
नये साल का स्वागत करेंगे
पुराना सब भूलेंगे
नये राह पर चलेंगे
हंसी-खुशी बिखेरेंगे
प्यार-स्नेह बांटेंगे
शांति और सौहार्द्र फैलाएंगे
सबसे मिल जुलकर रहेंगे
ईष्या द्वेष को छोड़ेंगे
स्वच्छता अभियान के भागीदार बनेंगे
प्रदूषण फिर वह मन का हो
या वातावरण का
सबको दूर भगाएंगे
ईश्वर का नाम लेंगे
उनका आभार मानेंगे
जिंदगी को खुशहाल बनाएंगे
स्वयं खुश रहेंगे
दूसरों को भी खुशी देंगे
दीन -दुखियों की सहायता करेंगे
अपरिचित को भी परिचित बनाएंगे
प्रेम का आदान-प्रदान
यह है हमारी क्रिसमस की सौगात

No comments:

Post a Comment