Thursday 16 January 2020

कर्म का फल

जो बोओगे
वह काटोगे
जैसा कर्म
वैसा फल
परिणाम तुरंत
यह जरूरी नहीं
कभी समय लगा देता है
विलंब से ही सही
मिलता जरूर है
यह कुदरत का नियम है
वह इसमें कोताही नहीं करता
जो विषबेल लगाई है
वह फल फूलकर लहराता अवश्य है
वैसे भी इंसान कभी कुछ भूलता नहीं
समय आने पर सूद सहित वापस करता ही है
स्वरूप अलग-अलग हो
क्षमा ,घृणा ,बदला
समझा अवश्य देता है
सावधानी बरतनी होगी
रिश्तों में
कार्य में
स्वभाव में
व्यवहार में
यहाँ स्थायी कुछ नहीं
यही शरशैया पर सोये भीष्म भी
यही गांडीवधारी के हाथ से धनुष छीनने वाले भील भी
यही एकलव्य भी
यही अंबा भी शिखंडी के रूप में
यही महाभारत के केशव भी गांधारी के श्राप से ग्रसित
यही लंकापति रावण भी
सबको भुगतना पड़ा
एक ही जीवन
यही सबका अनुभव भी
हर कोई को समय ने बताया
वह किसी का सगा नहीं
फिर चाहे
वह सुदर्शन चक्रधारी ही क्यों न हो
ईश्वर ने भी मानव रूप धारण किया
तब तो कर्म ने उन्हें भी नहीं बख्शा
तब सामान्य मानव की क्या बिसात

No comments:

Post a Comment