Thursday 26 March 2020

अपने घर में ही रहे

घर में बैठना अच्छा नहीं लग रहा है
बोर हो रहे हैं
अफरा तफरी का मन कर रहा है
सडक पर निकलने का मन कर रहा है
मटरगश्ती करने का मन कर रहा है
सुबह की सैर पर जाने का मन कर रहा है
यह क्या लाॅक डाउन का झमेला
पिंजरे में कैद पंछी की हालात
शुक्र मनाए
उस खुदा का
आपके पास घर तो है
छत है आसरा है
उनका क्या
जो सडक पर ही रहते हैं
वही फुटपाथ से शुरू
वही पर खत्म
खाने को मोहताज
आप की स्थिति तो ऐसी नहीं है
बहुत बेहतर है
घर है
खाना है
मनोरंजन के साधन है
हर सुख सुविधा
तब कुछ समय तो बिताइए घर में
अपने लिए
अपनों के लिए
यह तूफान भी जाएंगा
बादल भी छंटेगे
फिर वही छटा होगी
वही आप होंगे
वही लोग होंगे
वही गुंजार होगा
वही खुशनुमा माहौल होगा
इस अंधेरे की सुबह भी होगी
सुबह होने तक इंतजार करें
अपने घर में ही रहे

No comments:

Post a Comment