Tuesday 25 May 2021

रफ बुक ???

परिवार  में  रहना और निभाना
त्याग  और बलिदान
सबको समेट  कर  चलना
इतना  आसान  नहीं  होता

हम पढते समय रफ  बुक का उपयोग  करते  हैं
शुरुआत  में  ही  स्कूल- काॅलेज  में  पहले दिन ही
हाथ में  जो होती  है  वह एक बुक
और सब बाद में  बनती है
हर विषय  की अलग-अलग
कवर के साथ साफ - सुथरा
कभी भूल गए  ले जाना
रफ नोट बुक में  लिख लिया
उसके बिना काम  नहीं  चलने वाला

परिवार  में  भी कोई  न कोई  ऐसा होता है
जो सबको अपने  में समाहित  करता  है
उसकी मदद  से सब काम  हो जाते हैं
जिसको भी जरूरत  पडती है
वह उसके  पास आता है

ऐसे व्यक्ति  की वैल्यू  नहीं  होती
न समझ में  आती  है
जैसे रफ बुक
वह न हो तो सारा गणित  गडबडा जाएंगा
मुखिया  का महत्व  तो जग-जाहिर है
पर उस व्यक्ति  का ??

No comments:

Post a Comment