Saturday 29 January 2022

स्वभाव का रंग

स्वभाव यानि रंगों का बाक्स
अलग-अलग तरह के रंग 
कौन सा रंग किसके साथ मिलेगा
कौन सा नया रंग बनेगा
कौन सा साथ रहने पर निखरेगा
हर रंग की अपनी अपनी खासियत 
सब सबके साथ मिले 
ऐसा भी नहीं 
एक रंग एक को सूट करता है तो दूसरे को नहीं 
सामने वाले के स्वभाव का रंग 
दोनों किस तरह मिलते हैं 
क्या गुल खिलाते हैं 
क्या नयापन लाते हैं 
यह स्वभाव है
इसमें रंग-बरंगे रंग है
हर रंग का अपना अलग ही अंदाज है 

No comments:

Post a Comment